बता दूं?

 मैं अपने घर का तुझको क्या पता दूं,

ठिकाना और भी कुछ है....बता दूं??

वो गुज़रा जो इधर से तो सोचा मिलता चलूँ,
बहाना और भी कुछ है....बता दूं??

वो अपने, पराये, वो दुश्मन, वो यार मेरे,
ज़माना और भी कुछ है...बता दूं??

वो अच्छा है क्योंकि वो इंसान भला है,
पैमाना और भी कुछ है...बता दूं??

जो ला सको तो मेरा बचपन लिए आना,
मंगाना और भी कुछ है....बता दूं?? ~आशु~

Comments